Sona Chandi Ka Bhav: पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को सोने का भाव 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया, जबकि चांदी का भाव 95,533 रुपये प्रति किलो हो गया. सोने और चांदी के भाव दिनभर बदलते रहते हैं. इसलिए निवेशकों के लिए नियमित अपडेट लेना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं आज के ताजा रेट और अलग-अलग शहरों में सोने के दाम.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है. यह कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, मांग और आपूर्ति जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं.
आज का सोने-चांदी का भाव
सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 85,665 रुपये |
सोना 995 | 85,322 रुपये |
सोना 916 | 78,469 रुपये |
सोना 750 | 64,249 रुपये |
सोना 585 | 50,114 रुपये |
चांदी 999 | 95,533 रुपये/किलो |
शहरवार सोने की कीमत
शहर का नाम | 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹79,440 | ₹86,660 | ₹65,590 |
मुंबई | ₹79,440 | ₹86,660 | ₹65,000 |
दिल्ली | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
कोलकाता | ₹79,440 | ₹86,660 | ₹65,000 |
अहमदाबाद | ₹79,490 | ₹86,710 | ₹65,040 |
जयपुर | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
पटना | ₹79,490 | ₹86,710 | ₹65,040 |
लखनऊ | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
गाजियाबाद | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
नोएडा | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
अयोध्या | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
गुरुग्राम | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
चंडीगढ़ | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क?
जब भी आप सोना खरीदें, तो उसकी शुद्धता को पहचानने के लिए हॉलमार्क की जांच जरूर करें. आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड को 91.6% शुद्ध माना जाता है. लेकिन कई बार मिलावट करके इसे 89% या 90% तक कर दिया जाता है.
हॉलमार्क की पहचान
- 375 हॉलमार्क: 37.5% शुद्धता
- 585 हॉलमार्क: 58.5% शुद्धता
- 750 हॉलमार्क: 75.0% शुद्धता
- 916 हॉलमार्क: 91.6% शुद्धता
- 990 हॉलमार्क: 99.0% शुद्धता
- 999 हॉलमार्क: 99.9% शुद्धता
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
हर कैरेट के सोने का अलग हॉलमार्क अंक होता है. उदाहरण के लिए:
- 24 कैरेट – 999
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
अगर आपके गहनों में 22 कैरेट गोल्ड लिखा है, तो इसकी शुद्धता जांचने के लिए 22 को 24 से विभाजित कर 100 से गुणा करें. इससे पता चलेगा कि आपका सोना कितने प्रतिशत शुद्ध है.
क्या आगे बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था की अस्थिरता, डॉलर की मजबूती और महंगाई बढ़ने की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल बना रह सकता है. शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ती है. जिससे कीमतों में इजाफा होने की संभावना है.